
ब्रुनेई के सबसे अमीर सुल्तान ने दुनिया के सबसे बड़े आलीशान महल में की PM मोदी की मेजबानी
AajTak
बोर्नियो द्वीप पर स्थित ब्रुनेई, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे भारतीय राज्यों से छोटा है, लेकिन इसके सुल्तान की अथाह संपत्ति और भव्य जीवनशैली ने बार-बार ध्यान आकर्षित किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जब ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया (Hassanal Bolkiah) के निवास 'इस्ताना नूरुल ईमान' का दौरा करेंगे, तो यह किसी भी राष्ट्र अध्यक्ष के निवास से अलग होगा. दुनिया का सबसे बड़ा महल 2 मिलियन वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसमें 1,700 कमरे और 22 कैरेट सोने का गुंबद है. ब्रुनेई, बोर्नियो द्वीप पर स्थित है, जो सिक्किम और त्रिपुरा जैसे भारतीय राज्यों से छोटा है, लेकिन इसके सुल्तान की अथाह संपत्ति और लग्जरी लाइफ स्टाइल ने बार-बार दुनिया भर की नजरें अपनी तरफ खींची है.
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद दुनिया में दूसरे सबसे लंबे वक्त तक राज करने वाले सम्राट बोल्किया की कुल संपत्ति कथित तौर पर 30 बिलियन डॉलर है. ब्रुनेई तेल और प्राकृतिक गैस भंडारों में समृद्ध है.
सुल्तान का शानदार कार कलेक्शन
बोल्किया की लग्जरी लाइफ स्टाइल का सबसे अहम पहलू उनका निजी कार कलेक्शन है, जिसकी अनुमानित कीमत 5 बिलियन डॉलर है. इस कलेक्शन में एक गोल्ड-कोटेड रोल्स रॉयस (Rolls Royce), करीब 450 फेरारी (Ferraris) और 380 बेंटले (Bentleys) शामिल हैं. न सिर्फ शानदार गाड़ियां, बल्कि लेम्बोर्गिनी उर्राको, फेरारी 456 जीटी वेनिस (दुनिया में केवल सात में से एक) और एक पोर्श 959 जैसी दुर्लभ गाड़ियां भी उनके 200 गैरेजों में से एक में शामिल हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, 1990 के दशक में दुनिया भर में खरीदी गई रोल्स रॉयस कारों में से आधी सुल्तान और उनके परिवार के पास थीं.
बोल्किया को अपनी जेब ढीली करने के लिए भी जाना जाता है, यहां तक कि बुनियादी जरूरतों के लिए भी. The Times की रिपोर्ट के मुताबिक, बोल्किया अपनी ग्रूमिंग जरूरतों का ख्याल रखने के लिए लंदन से ब्रुनेई तक अपने नाई को बुलाने पर नियमित रूप से 20,000 डॉलर खर्च करते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










