
ब्रुनेई के रईस सुल्तान की बेटी ने की चचेरे भाई से शादी, शाही था इंतजाम, देखें Photos
AajTak
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया की 38 वर्षीय बेटी राजकुमारी अजेमाह बोल्किया की शादी हो गई है. राजकुमारी की शादी उनके ही चचेरे भाई से की गई. शादी का सुल्तान आयोजन सुल्तान के महल में ही किया गया है.
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक कहे जाने वाले ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया की 38 वर्षीय बेटी राजकुमारी अजेमाह बोल्किया की अपने ही चचेरे भाई प्रिंस बहार इबनी जेफरी बोल्किया से शादी हो गई है. यह शादी इतनी शाही थी कि साज सजावट देखकर ही किसी के भी होश उड़ जाए. शादी का शाही कार्यक्रम एक सप्ताह तक चला जिसका आयोजन सुल्तान के ही शाही आवास पर किया गया.
सुल्तान की खूबसूरत बेटी की शादी के लिए तीन आयोजन मुख्य तौर से किए गए. इनमें पहला आयोजन शाही नियमों के साथ महल में किया गया. फिर इस्लामिक रीति-रिवाजों के अनुसार, ब्रुनेई की मशहूर अली सेफुद्दीन मस्जिद में लड़का और लड़की के निकाहनामा पर दस्तखत कराए गए. जिसके बाद रिसेप्शन का आयोजन किया गया. रिसेप्शन की भी पूरी तरह से शाही तैयारियां की गई थीं.
शादी के सभी आयोजनों के लिए राजकुमारी अजेमाह को बेहद खूबसूरती के साथ तैयार किया गया था. शादी के कपड़ों में राजकुमारी बला सी सुंदर नजर आ रही थीं. राजकुमारी ने शादी के मुख्य आयोजन में डार्क पिंक कलर की फुल लेंथ ड्रेस और सोने के जेवर पहने थे.
वहीं रिसेप्शन पार्टी में राजकुमारी ने व्हाइट लॉन्ग स्लीव गाउन के साथ मरमेड स्कर्ट पहनी थी. वहीं रिसेप्शन में राजकुमारी के पति ने सफेद कलर की मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनी थी.
मालूम हो कि राजकुमारी अजेमाह बोल्किया की शादी से एक साल पहले ही उनकी बड़ी बहन राजकुमारी फदजिला की अवंग अब्दुल्ला नाबिल महमूद अल हाशिमी से शादी हुई थी. सुल्तान के घर हुई यह शादी भी शाही अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रही थी. अब एक बार फिर सुल्तान की दूसरी बेटी की शाही शादी चर्चाओं में आ गई है.
दुनिया के सबसे अमीर शासकों में एक हैं सुल्तान हसनल बोल्किया सुल्तान हसनल बोल्किया की अमीरी ऐसी है कि उनके पास रॉल्स रॉयस के भी 600 से ज्यादा मॉडल हैं. वे ऐसे महल में रहते हैं जो अधिकतर सोने से बना हुआ है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.









