
ब्रिटेन: हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, भारत ने दर्ज कराया विरोध, की एक्शन की मांग
AajTak
इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में दो समुदायों के बीच तनाव बढ़ने के बाद कुछ लोगों की भीड़ ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की. मंदिर के ऊपर लगे भगवा झंडे को भी उतारकर फेंक दिया. दरअसल पिछले महीने भारत और पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद से ही दोनों समुदायों में तनाव बढ़ा हुआ है.
ब्रिटेन में इंडियन हाई कमीशन ने इंग्लैंड के लीसेस्टर शहर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा की निंदा की है. इस मामले पर हाई कमीशन ने त्वरित कार्रवाई और इन हमलों में प्रभावितों को सुरक्षा देने की भी मांग की है.
दरअसल लीसेस्टर में एक पक्ष ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की थी और मंदिर के ऊपर लगे भगवा झंडे को उतारकर फेंक दिया था.
ब्रिटेन में इंडियन हाई कमीशन ने सोमवार को जारी बयान में कहा, हम लीसेस्टर शहर में भारतीय समुदाय के खिलाफ हिंसा और हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और प्रतीक को नष्ट करने की कड़ी निंदा करते हैं. हमने इस मामले को ब्रिटेन प्रशासन के समक्ष सख्ती से रखा है और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है. हम इस हमले के प्रभावितों को सुरक्षा देने का भी आह्वान करते हैं.
क्या हुआ था?
पूर्वी लीसेस्टर में अज्ञात लोगों ने हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की थी और मंदिर के बाहर लगे भगवा झंडे को उतारकर फेंक दिया था.
सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि काले कपड़े पहने एक शख्स मंदिर की इमारत पर चढ़ता है और भगवा झंडे को उतार लेता है. मंदिर में तोड़फोड़ की इस घटना को दरअसल हिंदू और मुस्लिम समूहों के बीच सांप्रदायिक तनाव के बीच अंजाम दिया गया. दरअसल पिछले महीने भारत, पाकिस्तान एशिया कप क्रिकेट मैच के बाद दोनों समुदायों में तनाव बढ़ गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







