
ब्रिटेन में पाकिस्तानी कट्टरपंथी को उम्रकैद, चलाता था आतंकी संगठन, ISIS के लिए करता था काम
AajTak
ब्रिटेन में एक ब्रिटिश और पाकिस्तानी नागरिक को आतंकी संगठन के संचालन के लिए दोषी पाया गया और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इससे पहले उसे इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने के संबंध में दोषी पाया गया था और जेल की सजा सुनाई गई लेकिन जल्द ही रिहा कर दिया गया था.
ब्रिटिश और पाकिस्तानी दोहरी नागरिकता वाले कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक अंजेम चौधरी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उसे आतंकी संगठन का संचालन करने के लिए दोषी पाया गया है, जिसमें उसे 28 साल की सजा सुनाई गई है.
अंजेम चौधरी को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-मुहाजिरून (ALM) का संचालन करने और ऑनलाइन माध्यम से इसके प्रचार के लिए दोषी पाया गया. उसने इस संगठन की स्थापना 1996 में की थी और तब से वह संगठन के लिए काम कर रहा था. संगठन पर बैन न लगे, इसके लिए वह इसका नाम बदल-बदल कर संचालन कर रहा था.
यह भी पढ़ें: अब बिना PoK गए तबाह होंगे आतंक के अड्डे... जानिए क्यों कहते हैं Predator ड्रोन को 'हंटर-किलर'
2006 में आतंकी संगठन को किया गया था बैन
कोर्ट ने कहा कि, "आपके जैसे संगठन वैचारिक कारणों की तलाश में हिंसा को सामान्य बना देते हैं. वे उन लोगों के बीच दरार पैदा करते हैं जो शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ रहते हैं." एएलएम को पहली बार 2006 में अल घुरबा नाम से संचालित करने के लिए ब्रिटेन ने बैन किया था. 2010 में, एएलएम को वैकल्पिक नाम के रूप में प्रतिबंध में शामिल किया गया था.
कोर्ट ने पाया कि चौधरी जुलाई 2023 तक ALM के लिए काम कर रहा था. वह इस्लामिक थिंकर्स सोसाइटी नाम के एक ऑफशूट समूह में ऑनलाइन भाषण देने के दौरान उसको चिन्हित किया था, जिसमें अंडरकवर टीम ने घुसपैठ करके पता लगाया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










