
ब्रिटेन में जल्द हटाए जाएंगे कोविड से जुड़े कानूनी प्रतिबंध, वैज्ञानिकों ने कहा इसे जोखिम भरा कदम
AajTak
ब्रिटेन की सरकार कोविड को लेकर एक बेहद जोखिम भरा फैसला लेने जा रही है. सरकार लोगों की आज़ादी को प्रतिबंधित करने वाले सभी कोविड नियमों को हटाने जा रही है. इंग्लैंड में कोविड-19 से पीड़ित लोगों को अब आइसोलेट होने की ज़रूरत नहीं होगी.
जहां एक तरफ दुनिया के कई देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं, वहीं ब्रिटेन की सरकार कोविड को लेकर एक बेहद जोखिम भरा फैसला लेने जा रही है. ब्रिटेन सरकार घोषणा की है कि इंग्लैंड में कोविड-19 से पीड़ित लोगों को आने वाले सप्ताह से, कानूनी तौर पर आइसोलेट होने की ज़रूरत नहीं होगी. हालांकि, सरकार के कुछ वैज्ञानिक सलाहकारों का कहना है कि यह एक जोखिम भरा कदम है, जो संक्रमण को बढ़ा सकता है. साथ ही, भविष्य में आने वाले और भी खतरनाक वैरिएंट के खिलाफ देश की सुरक्षा को कमजोर कर सकता है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












