
ब्रिटेन में एशियाई अमीरों की लिस्ट में ऋषि सुनक की एंट्री, अरबों में है संपत्ति
AajTak
ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को टॉप एशियाई अमीरों की लिस्ट में जगह मिली है. ऋषि सुनक पहले भी अपनी संपत्ति की वजह से सुर्खियों में रहे हैं. ब्रिटेन में एशियाई अमीरों की सूची में टॉप पर हिंदुजा फैमिली है.
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) 'ब्रिटेन में एशियाई अमीरों की लिस्ट' (Asian Rich List 2022 in UK) में शामिल हैं. एशियाई अमीरों की इस सूची में हिंदुजा फैमिली को टॉप पर रखा गया है. 790 मिलियन पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ पीएम सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति को लिस्ट में 17वें नंबर पर जगह मिली है.
बता दें कि अक्षता मूर्ति के पिता भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति हैं. इस साल की लिस्ट में शामिल एशियाई अमीरों की कुल संपत्ति 113.2 बिलियन पाउंड है. ये संपत्ति पिछले वर्ष की तुलना में 13.5 बिलियन पाउंड अधिक है.
टॉप पर हिंदुजा फैमिली
'ब्रिटेन में एशियाई अमीरों की लिस्ट' हिंदुजा फैमिली लगातार आठवीं बार 30.5 बिलियन पाउंड की अनुमानित संपत्ति के साथ शीर्ष पर है. पिछले वर्ष की तुलना में इसबार हिंदुजा परिवार की संपत्ति में 3 बिलियन पाउंड इजाफा हुआ है.
लंदन के मेयर सादिक खान ने बुधवार रात को वेस्टमिंस्टर पार्क प्लाजा होटल में 24वें वार्षिक एशियाई व्यापार पुरस्कार में हिंदुजा ग्रुप के को-चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा की बेटी रितु छाबड़िया को 'एशियाई अमीरों की सूची 2022' की एक कॉपी भेंट की. हिंदुजा ग्रुप भारतीय अंतरराष्ट्रीय ग्रुप है. ये कुल 11 सेक्टर में कारोबार करता है.
ब्रिटेन में बढ़ा एशियाई समुदाय का कद

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












