
ब्रिटेन में एवियन फ्लू का कहर, सभी पक्षियों को अगले आदेश तक घर में रखने का फरमान
AajTak
यूनाइटेड किंगडम में एविएन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बीते 12 महीनों में इस फ्लू के 200 मामले दर्ज हुए हैं. मामले की गंभीरता के मद्देनजर सभी पक्षियों को अगले आदेश तक घर के भीतर ही रखने को कहा गया है.
यूनाइटेड किंगडम (UK) में एवियन फ्लू (Avian Flu) का खतरा मंडरा रहा है. इसके मद्देनजर इंग्लैंड सरकार ने सात नवंबर से सभी पक्षियों को घर के भीतर रखने के फरमान जारी किए हैं. यूके में बीते 12 महीनों में एवियन फ्लू के 200 केस सामने आए हैं.
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिटेन के चीफ वेटेरिनरी ऑफिसर क्रिस्टिन मिडलमिस ने जारी बयान में कहा, हम इस साल अब तक के सबसे बड़े बर्ड फ्लू का सामना कर रहे हैं. इंग्लैंड में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसी स्थिति में पक्षियों को खुला छोड़ने से फ्लू का खतरा बढ़ सकता है इसलिए अगले आदेश तक सभी पक्षियों को घरों के भीतर रखा जाएगा. ये प्रतिबंध सफॉक, नॉरफॉक और एसेक्स सहित पूर्वी इंग्लैंड में जारी रहेगा.
बयान में कहा गया कि इंग्लैंड में सभी पक्षी पालकों को उचित कदम उठाने, अपने निजी पशु चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए. इसके साथ ही पक्षी पालोकं को कपड़ो, जूतों, उपकरणों और वाहनों को कीटाणुरहित करने के साथ सख्त बायोसिक्योरिटी उपायों का पालन करना होगा. हालांकि, यह भी कहा गया कि बर्ड फ्लू का जोखिम कम बना हुआ है.
एविएन फ्लू (बर्ड फ्लू) के डर से अब तक बड़ी संख्या में जंगली पक्षियों को मार दिया गया है. बता दें कि एवियन फ्लू को बर्ड फ्लू के नाम से भी जाना जाता है. यह एक तरह का इन्फ्लूएंजा है, जो पक्षियों की कई तरह की प्रजातियों में होता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







