
ब्रिटेन को आज मिलेगा नया प्रधानमंत्री, नतीजों से पहले बोले ऋषि सुनक- हारा तो...
AajTak
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री का ऐलान आज किया जाएगा. प्रधानमंत्री की रेस में मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच है. इस दौड़ में लिज ट्रस, ऋषि सुनक पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं. लिज ने लगभग सभी सर्वों में सुनक को पटखनी दी है. ऐसे में अब सुनक ने कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री की दौड़ में हार जाते हैं तो वह अगली सरकार का समर्थन करेंगे.
ब्रिटेन को आज अपना नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है. बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद नए प्रधानमंत्री की रेस में पांच राउंड की प्रक्रिया को पार कर मुख्य मुकाबला ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच है. बोरिस जॉनसन कैबिनेट में ऋषि वित्त मंत्री जबकि लिज ट्रस विदेश मंत्री रह चुकी हैं. भारतीय मूल का ब्रिटेन का पहला प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं के चलते शुरुआत में ऋषि सुनक ने अपनी लोकप्रियता को खूब भुनाया लेकिन जैसे-जैसे चुनाव प्रचार आगे बढ़ा दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन प्रधानमंत्री पद को लेकर किए गए सर्वों में लिज ट्रस हर बार ऋषि सुनक पर भारी पड़ती नजर आईं.
हाल के सर्वे में भी लिज ट्रस ने ऋषि सुनक को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में अब ऋषि सुनक के ताजा बयान से साफ संकेत मिलते नजर आ रहे हैं. सुनक ने कहा है कि अगर वह प्रधानमंत्री की दौड़ में हार जाते हैं तो अगली सरकार का समर्थन करेंगे.
तो सांसद के तौर पर काम करता रहूंगा..
पांच सितंबर को नतीजों के ऐलान से पहले बीबीसी को दिए इंटरव्यू में ऋषि सुनक ने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री की दौड़ में लिज ट्रस से हार जाते हैं तो वह सांसद बने रहेंगे और अपने संसदीय क्षेत्र के लिए काम करना जारी रखेंगे. बता दें कि सुनक यॉर्कशायर के रिचमंड से सांसद हैं.
चुनाव के नतीजे उनके पक्ष में नहीं आने की संभावना से जुड़े सवाल पर सुनक ने कहा, मैं हर तरह से कंजर्वेटिव पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार हूं.
उन्होंने कहा, मैं सांसद के तौर पर काम करूंगा. मुझे संसद में अपने संसदीय क्षेत्र नॉर्थ यॉर्कशायर के रिचमंड का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है. जब तक मुझे यह अवसर मिलता रहेगा, मुझे उनका प्रतिनिधित्व करना अच्छा लगेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







