
'ब्रिटेन के साथ एफटीए ऐतिहासिक... दुनिया को भारत में विश्वास', तमिलनाडु में बोले PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह दुनिया के बढ़ते विश्वास और हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है. हम इसी आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु बनाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत और ब्रिटेन के बीच हाल ही में हुई फ्री ट्रेड डील को 'ऐतिहासिक' बताया और कहा कि यह व्यापार समझौता भारत में दुनिया के विश्वास को दर्शाता है. ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में उन्होंने कहा कि 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत निर्मित इन हथियारों ने सीमा पार सैन्य अभियान के दौरान दुश्मन के ठिकानों को नष्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई और दुश्मनों की नींद उड़ा दी.
प्रधानमंत्री ने यहां 4,900 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया तथा तमिलनाडु के विकास के प्रति एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया. परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि वह अपने विदेश दौरे को पूरा करने के बाद सीधे तमिलनाडु में आकर धन्य हो गए हैं. इस दौरे के दौरान मालदीव की उनकी यात्रा से पहले भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे.
मोदी ने कहा, 'भारत और ब्रिटेन ने एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. यह दुनिया के बढ़ते विश्वास और हमारे आत्मविश्वास को दर्शाता है. हम इसी आत्मविश्वास के साथ विकसित भारत और विकसित तमिलनाडु बनाएंगे.' पारंपरिक वेष्टि (धोती), कमीज और गले में अंगवस्त्रम पहने प्रधानमंत्री ने कहा, 'ब्रिटेन के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हमारे विकसित भारत, विकसित तमिलनाडु के दृष्टिकोण को गति प्रदान करता है.' मालदीव का अपना आधिकारिक दौरा समाप्त करने के बाद वे सीधे यहां पहुंचे.
यह भी पढ़ें: बिहार में SSC परीक्षा रद्द होने पर भड़के राहुल गांधी, नीतीश और पीएम मोदी पर बोला हमला
रेलवे औद्योगिक विकास की जीवन रेखा: PM मोदी
एक विकसित भारत और तमिलनाडु का वादा करते हुए उन्होंने कहा, 'बुनियादी ढांचा और ऊर्जा किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ हैं; पिछले 11 वर्षों में बुनियादी ढांचे और ऊर्जा पर हमारा ध्यान तमिलनाडु के विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.' एनडीए सरकार ने देश के विभिन्न हिस्सों में अटल सेतु, सोनमर्ग सुरंग, बोगीबील पुल का निर्माण किया है और इनसे हजारों रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं. रेलवे के संबंध में उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक विकास की जीवन रेखा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












