
ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर अगले हफ्ते आएंगे भारत... पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी बात
AajTak
ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर 8-9 अक्टूबर को भारत के आधिकारिक दौरे पर आएंगे, इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. ये यात्रा भारत-ब्रिटेन के बीच संबंधों को मजबूत करने और नई साझेदारियों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अगले सप्ताह यानी 8-9 अक्टूबर को भारत का पहला आधिकारिक दौरा करेंगे. ये यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है, इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय (MEA) ने दी.
दो दिन की इस यात्रा के दौरान दोनों नेता (पीएम मोदी और स्टार्मर) भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति का आकलन करेंगे. ये साझेदारी ‘विजन 2035’ रोडमैप के तहत होगी. ये 10 साल की योजना व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी और नवाचार, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु और ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों को शामिल करती है.
9 अक्टूबर को मुंबई में प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) द्वारा पेश किए गए अवसरों पर व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे. इस बातचीत में क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी चर्चा होगी. दोनों नेता ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में भाषण देंगे और इनोवेटर्स, नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद करेंगे.
स्टार्मर की ये यात्रा, जुलाई 2025 में पीएम मोदी की यूके यात्रा के बाद हो रही है, जब उन्होंने विजन 2035 रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री के ग्रामीण आवास चेकर्स में स्टार्मर से मुलाकात की थी. उस दौरान दोनों देशों ने प्रमुख रक्षा उत्पादों के विकास और सह‑उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रक्षा औद्योगिक रोडमैप पर भी हस्ताक्षर किए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने नॉरफ़ॉक के सैंड्रिंघम एस्टेट में किंग्स चार्ल्स थर्ड से भी मुलाकात की थी.
बता दें कि 24 जुलाई 2025 को भारत और ब्रिटेन ने ऐतिहासिक CETA पर हस्ताक्षर किए थे. इसके तहत ब्रिटेन को लगभग 99% भारतीय निर्यात पर ड्यूटी फ्री पहुंच मिली, और ब्रिटेन के 90% सामानों पर भारत ने शुल्क हटा दिया. इस समझौते का उद्देश्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है, जो वर्तमान में लगभग 56 बिलियन अमेरिकी डॉलर है.
CETA कपड़ा, समुद्री उत्पाद, चमड़ा, जूते, खेल के सामान, खिलौने, रत्न और आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, ऑटो कंपोनेंट और जैविक रसायन जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खोलता है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







