
ब्रिटिश PM की रेस में ऋषि सुनक की दावेदारी खत्म होने की ओर, ताजा सर्वे में लिज को 60% सपोर्ट
AajTak
ब्रिटिश PM की रेस में ऋषि सुनक की दावेदारी को झटका लगा है. ताजा सर्वे में लिज ट्रस को 60 फीसदी सपोर्ट मिला है, जबकि ऋषि को सिर्फ 28 फीसदी मिला है. ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. अभी ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार है. आगामी 5 सितंबर को ब्रिटेन में नए पीएम का ऐलान होगा.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की रेस में ऋषि सुनक, विदेश सचिव लिज ट्रस के मुकाबले पिछड़ते नजर आ रहे हैं. टोरी वोटर्स के ताजा सर्वे के मुताबिक, विदेश सचिव लिज ट्रस ने ऋषि के खिलाफ मजबूत बढ़त बना ली है. बुधवार को जारी हुए कंजर्वेटिव होम सर्वे का परिणाम लगभग वही रहा, जो बीते महीने था.
टोरी वोटर्स के सर्वे के मुताबिक, इस बार ऋषि सुनक 28 फीसदी, लिस ट्रस 60 फीसदी और 9 फीसदी अनिर्णायक हैं. बीते महीने ऋषि सुनक 26 फीसदी पर थे, लिस ट्रस 58 और 12 फीसदी अनिर्णायक थे. पार्टी के 961 सदस्यों के कंजर्वेटिक होम सर्वे में कहा गया है कि हमने इस बार एक ही कॉलम में न तो वोट दिया है और न ही वोट देंगे. एक बार जो सदस्य अनिर्णायक स्थिति में आते हैं तो दावेदारों के बीच समान रूप से उनके अंक बांट दिए जाते हैं. विदेश सचिव ट्रस, ऋषि सुनक पर 32 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं.
YouGov के सर्वे में भी पिछड़े थे सुनक
इससे पहले 2 अगस्त को खत्म हुए YouGov के सर्वे में ऋषि सुनक विदेश सचिव लिज ट्रस से 34 पॉइंट पिछड़ गए थे. YouGov द्वारा किए गए सर्वे में करीब 60% लोगों ने ब्रिटेन के नए पीएम के तौर पर लिज ट्रस को अपनी पसंद बताया था. ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन ने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. अभी ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार है. 5 सितंबर को ब्रिटेन में नए पीएम और कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का ऐलान होगा.
2 चरणों में होता है ब्रिटेन में पीएम का चुनाव
ब्रिटेन में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का चुनाव दो चरणों में होता है. पहले चरण में पार्टी के सांसद वोट देते हैं. वोटिंग की प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक दो उम्मीदवार न रह जाएं. इस बार 5 चरणों में वोटिंग हुई. इसके बाद दो उम्मीदवार ऋषि सुनक और लिज ट्रस आखिरी रेस में रह गए हैं. खास बात ये है कि इन सभी 5 चरणों में ऋषि सुनक सांसदों की पहली पसंद रहे. अब यह चरण पूरा हो चुका है. दोनों उम्मीदवार देशभर में रैलियां कर पार्टी के सदस्यों से वोट मांग रहे हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.










