
ब्राजील: बोल्सोनारो पर कोरोना को लेकर मानव हत्या का केस चलाने की सिफारिश
AajTak
सीनेटर रेनान कैलहेरोस ने कोरोना के कारण ब्राजील (Brazil) में छह लाख मौतों (Covid deaths) और कुप्रबंधन को लेकर राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर केस दर्ज कराने की सिफारिश की है. इसके लिए उन्होंने 1200 पेज का दस्तावेज भी तैयार किया है.
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो (President Jair Bolsonaro) पर कोरोना (Corona) के कुप्रबंधन को लेकर मानव हत्या सहित 13 अन्य आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की सिफारिश की गई है. रॉयटर्स की एक खबर के मुताबिक, यह सिफारिश कोरोना महामारी को संभालने के तरीकों की जांच करने वाले संसदीय दल का नेतृत्व करने वाले सीनेटर रेनान कैलहेरोस ने की है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











