
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो अरेस्ट, तख्तापलट मामले में सजा शुरू होने से पहले हुई गिरफ्तारी
AajTak
ब्राज़ील के पूर्व राष्ट्रपती बोल्सोनारो को बड़ा झटका लगा है. हाल ही में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से एक मामले में 27 साल की सजा सुनाई गई थी, वो अगले कुछ समय दिन बाद सजा की शुरुआत होनी थी. हालांकि, इसके पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
Brazil ex-president Bolsonaro arrested: ब्राज़ील की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा मोड़ तब आया जब पूर्व राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो को 27 साल की जेल की सज़ा काटने से कुछ ही दिन पहले गिरफ़्तार कर लिया गया. यह वही मामला है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2025 में उन्हें दोषी पाया था.
2022 के चुनाव में जब बोल्सोनारो लूला दा सिल्वा से हार गए, तभी से उन्होंने सत्ता पर बने रहने की कोशिशें तेज़ कर दी थीं. अदालत की जांच में सामने आया कि उन्होंने सेना और अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक सैन्य तख्तापलट की योजना बनाई.
उन्होंने चुनाव की वैधता पर सवाल उठाए और एक ऐसी साज़िश रची जिसमें लूला और एक सुप्रीम कोर्ट जज को हटाने का प्लान तक शामिल था.
ब्रासीलिया हमला – तख्तापलट की बड़ी कड़ी
जनवरी 2023 में उनके समर्थकों ने सरकारी इमारतों पर हिंसक हमला किया. हजारों लोग सड़क पर उतर आए, संसद और अन्य भवनों को नुकसान पहुंचाया था. अदालत ने इसे बोल्सोनारो द्वारा तैयार किए गए बड़े षड्यंत्र का हिस्सा माना. इस हमले के बाद 1500 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
अदालत का ऐतिहासिक फैसला

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












