
बॉलीवुड स्टार्स के पास है टैलेंट का खजाना, जानें उनके Hidden Skills
AajTak
हमारी इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें अभिनय के अलावा और शौक भी हैं. उन्होंने अपने इन शौक को खूब अच्छी तरह से संवारा है और उसे अपने खाली समय का साथी बनाया है. बता रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स के हिडेन टैलेंट के बारे में.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शानदार एक्टर्स की कमी नहीं है. कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो लंबे वक्त से फिल्मों का हिस्सा भी हैं. किसी को फिल्मों में आए 20 साल हो चुके हैं तो किसी को 30 साल. मगर शायद ही लोगों को इन एक्टर्स की दूसरी स्किल्स के बारे में पता हो. हमारी इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे एक्टर्स हैं जिन्हें अभिनय के अलावा और शौक भी हैं. उन्होंने अपने इन शौक को खूब अच्छी तरह से संवारा है और उसे अपने खाली समय का साथी बनाया है. बता रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स के हिडेन टैलेंट के बारे में.
रितेश देशमुख- शायद ही किसी को पता हो कि एक एक्टर, एंटरटेनर और होस्ट के अलावा रितेश देशमुख के पास और भी हुनर है. वो भी ऐसे वैसे नहीं. प्रोफेशनल वाले. जी हां. रितेश देशमुख इंटीरियर डिजाइनर हैं. ये काम उनके लिए किसी शौक से बढ़कर है और उन्होंने कुछ शानदार काम इस फील्ड में भी किए हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












