
बॉलीवुड सुपरस्टार्स की वो फ्लॉप फिल्में, जिसे खुद दोबारा देखना नहीं चाहेंगे एक्टर्स
AajTak
सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में कुछ ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें यह खुद भी देखना पसंद नहीं करेंगे.
बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनाती हैं. रिलीज होती हैं. कुछ हिट होती हैं तो कई फ्लॉप भी होती हैं. कई बार फिल्म की दमदार स्टार कास्ट भी बड़े पर्दे पर फीके पड़ जाती है. स्टार्स, फैन्स के दिल में जगह बनाने में सक्सेसफुल नहीं हो पाते हैं. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. खराब कहानी, एक्टिंग, डारेक्शन या म्यूजिक. एक फिल्म को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं. स्टार्स भी मोटी रकम वसूलते हैं, लेकिन कई बार ये फ्लॉप फिल्में भी देते हैं. सलमान खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में इन एक्टर्स ने कुछ ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें यह खुद भी देखना पसंद नहीं करेंगे. या यूं कहिए कि इन्हें ये फिल्में करने का मन में मलाल रहा होगा. आइए जानते हैं ऐसी ही फिल्म्स के बारे में, जिन्हें मुट्ठीभर दर्शकों ने ही देखा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












