बॉलीवुड में फ्लॉप रहा सोनाक्षी के भाई लव का करियर, राजनीति में भी मिली हार
AajTak
साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में लव ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा. वे बांकीपुर सीट से लड़े. लेकिन यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी. जोर शोर से कैंपेन के बावजूद लव हार गए.
सोनाक्षी सिन्हा के भाई और दिग्गज एक्टर-नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा 4 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक्टर से नेता बने लव सिन्हा का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा है. बॉलीवुड में लव को अपने पिता जैसी शोहरत नहीं मिल पाई. 2020 में लव ने राजनीतिक पारी की शुरुआत की, उसमें भी वे असफल साबित हुए. खैर, लव के राजनीतिक करियर को लेकर किसी नतीजे पर इतनी जल्दी पहुंचना बेमानी होगी. अभी तो उन्होंने राजनीति की शुरुआत की है. लेकिन फिल्मों में लव का कोई भविष्य नजर आता नहीं दिखाई देता है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












