
बॉलीवुड माफियों से परेशान तनुश्री दत्ता, बोलीं- काम मिलता है मगर फिर छीन लेते हैं
AajTak
तनुश्री दत्ता पिछले काफी समय से दिक्कतों का सामना कर रही हैं. कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बारे में बताया था. अब तनुश्री ने अपने नए इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताई है. तनुश्री दत्ता ने कहा, 'मेरे साथ लंबे समय से चीजें हो रही हैं. यह पहली बार था जब मैंने बैठकर अपने ख्यालों को इकठ्ठा किया और पागल जैसा सुनाई ना देने की कोशिश की.'
एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने साथ हो रहे मेंटल, फिजिकल और साइकोलॉजिकल शोषण के बारे में एक बार फिर बात की है. कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर तनुश्री ने सभी को चौंका दिया था. उन्होंने बताया था कि कैसे बॉलीवुड के माफिया उनके पीछे पड़े हैं और उनका नाम-निशान मिटाना चाहता है. अब एक नए इंटरव्यू में इसे लेकर तनुश्री ने खुलकर बात की है.
तनुश्री ने बताई आपबीती
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में तनुश्री दत्ता ने कहा, 'मेरे साथ लंबे समय से चीजें हो रही हैं. यह पहली बार था जब मैंने एक पोस्ट में सारी चीजों के बारे में बात की. यह पहली बार था जब मैंने बैठकर अपने ख्यालों को इकठ्ठा किया और पागल जैसा सुनाई ना देने की कोशिश की. क्योंकि जब आपके साथ क्रेजी चीजें हो रही हों तो आपके दिमाग पर इसका असर होता ही है.'
तनुश्री ने आगे कहा, ' मेरे भारत वापस आने के बाद से बहुत कुछ हो चुका है. मैं अपने करियर को दोबारा शुरू करने की कोशिश कर रही हूं. और लोग भी मेरे साथ काम करने में दिलचस्पी रखते हैं. बॉलीवुड के माफियाओं ने मेरी इमेज खराब कर दी है. मुझे फिल्मों के साथ-साथ वेब प्रोजेक्ट्स के ऑफर्स भी आ रहे हैं. यहां तक कि कुछ को मैंने साइन भी किया है. लेकिन आगे कुछ नहीं हो पाया. अचानक से ही प्रोड्यूसर और डायरेक्टर गायब हो जाते है और सपॉन्सर्स मुझे छोड़ देते हैं.'
गलत लोगों से तनुश्री ने लिया पंगा?
38 साल की तनुश्री दत्ता चार साल पहले भारत की #MeToo मूवमेंट का चेहरा थी. उन्होंने खुद को काम ना मिलने को लेकर बताया, 'मैं 2020 में वापस आई थी. और मैं गिन भी नहीं सकती कि मेरे साथ यह कितनी बार हो चुका है. लोगों को बस एक मैसेज आता है- 'तुम्हें यही हिदायत देंगे कि इसके साथ काम मत करो.' और लोग मुझे नजरअंदाज करने लगते हैं क्योंकि वह दूसरों को नाराज नहीं करना चाहते. उन्हें शिकार करना पसंद है और यह वैसा ही है. वह लोग ताकतवर हैं और कोई उनसे पंगा लेना नहीं चाहता. कोई भी मुझे एक चांस देने के लिए तैयार नहीं होगा.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












