
बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होंगे इटैलियन एक्टर मिशेल? किया गया फिल्मों के लिए अप्रोच!
AajTak
मिशेल ने कहा बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा- मैं हिंदी फिल्म करना पसंद करूंगा. एक एक्टर के रूप में मुझे चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं पसंद हैं और वे कभी-कभी आपको असहज कर सकती हैं. मेरा मानना है कि जब आप असहज होते हैं, तभी आप जादू करना शुरू करते हैं.
इटैलियन एक्टर मिशेल मोरोन, 365 Days से रातोरात स्टार बन गए. उन्हें इस फिल्म में काफी पसंद किया गया. अब एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के लिए भी अप्रोच किया गया है. एक इंटरव्यू में मिशेल ने बताया कि जब उन्हें ये फील हुआ कि इंडस्ट्री (बॉलीवुड) उन्हें कास्ट करने में इंटरेस्ट दिखा रही है तो उनकी मैनेजमेंट टीम भारत में भी विस्तार कर रही है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












