
बॉलीवुड डेब्यू के चक्कर में बर्बाद हुआ सृष्टि रोडे का एक साल, आज भी अधर में लटकी फिल्म
AajTak
इंटरव्यू के दौरान सृष्टि ने कहा, "बिग बॉस 12 के बाद, मैंने एक बॉलीवुड फिल्म गबरू गैंग साइन की थी. मैंने फिल्म के लिए शूटिंग की, लेकिन अभी तक वो दिन नहीं आया, जिसका मुझे इंतजार है. इसने मेरा पूरा 2019 बर्बाद कर दिया और फिल्म की रिलीज में बार-बार देरी हो रही है. सच कहूं तो अब मैं इसकी रिलीज को लेकर उत्साहित भी नहीं हूं.
अभिनेत्री सृष्टि रोडे आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. वे फिलहाल एक महीने पहले हुई सर्जरी से स्वस्थ होकर घर पर आराम कर रही हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह साझा किया था कि वह अपनी पेट की कुछ समस्याओं का सामना कर रही थी, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत थी. उन्होंने कहा, "शुक्र है कि यह कैंसर नहीं था. सर्जरी को एक महीना हो गया है और डॉक्टर ने मुझे घर पर आराम करने की सलाह दी है. मुझे इस इंफेक्शन के बारे में थोड़ी देर से पता चला और इसलिए मैं लोगों को सलाह देती हूं कि वे अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप कराएं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












