
बॉलीवुड गानों की दीवानी जापानी लड़कियां, रणवीर सिंह की हैं जबरा फैन, वायरल हुए वीडियो
AajTak
Eri Ohtaki नाम की एक जापानी महिला के मुताबिक, उन्होंने तीन साल पहले बॉलीवुड गानों पर डांस करना शुरू किया था. उन्हें माधुरी दीक्षित के गाने एक-दो-तीन, घाघरा, आंख मारे संग अन्य पसंद हैं. इसके अलावा वह आलिया भट्ट और शाहरुख खान की फैन हैं. इसके अलावा Chiharu नाम की महिला की एक महिला ना सिर्फ बॉलीवुड से प्यार करती है, बल्कि बॉलीवुड फिटनेस स्कूल भी चलाती हैं.
दुनिया में भारत की अपनी अलग पहचान है और देश के स्वादिष्ट खाने से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक को कई देशों में पसंद किया जाता है. बॉलीवुड हमारे देश की शान है और अन्य देशों संग जापान में भी इसके कई दीवाने हैं. शाहरुख खान से लेकर रणवीर सिंह को जापान को पसंद किया जाता है. तो वहीं खाने में बटर चिकन और बटर नान में जापानियों की जान बस्ती है. जापानी महिलाओं का प्यार बॉलीवुड और उनके गानों के लिए काफी ज्यादा है. ये महिलाएं ना सिर्फ बॉलीवुड को पसंद करती हैं बल्कि कई बढ़िया और फेमस गानों पर परफॉर्म भी करती हैं.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












