
बॉलीवुड अपनी चमक खो रहा है? खेल की मजबूत पकड़, क्या कहता है गूगल ट्रेंड?
AajTak
इंडिया टुडे ग्रुप की डेटा इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) ने डिजिटल दर्शकों की बदलती पसंद को समझने के लिए पिछले दस सालों के गूगल ट्रेंड्स डेटा का विश्लेषण किया है. पिछले दस वर्षों में से छह में, गूगल पर टॉप 10 सर्च में से कम से कम आठ का बॉलीवुड या खेल से संबंध रहा है. इसमें भी बॉलीवुड का बड़ा हिस्सा रहा है.
बॉलीवुड, क्रिकेट, चुनाव, नौकरी और शिक्षा- भारतियों के लिए ये रुचि के सबसे लोकप्रिय विषयों में से रहे हैं. साल दर साल गूगल ट्रेंड्स डेटा भी यही दर्शाता है. लेकिन क्या हाल में इसमें बदलाव होने लगा है? पिछले 2 साल का आंकड़ा एक बदलाव की ओर ही तो संकेत कर रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












