
'बॉर्डर पर स्थिति ठीक नहीं, चुनाव में जवान तैनात नहीं कर सकते...', इमरान खान को पाकिस्तानी आर्मी ने भी दिया झटका
AajTak
रक्षा मंत्रालय ने चुनाव आयोग को सीमाओं पर स्थिति और देश में सेना की तैनाती के साथ साथ कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी दी. मंत्रालय ने आयोग को बताया कि सेना अपने प्राथमिक कर्तव्यों को महत्व देती है, और सीमाओं और देश की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है. देश में मौजूदा हालात के चलते इस समय पाकिस्तानी सेना चुनाव ड्यूटी के लिए उपलब्ध नहीं है.
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ इमरान खान पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, तो दूसरी ओर उन्हें पाकिस्तानी सेना से भी झटका लगा है. पाकिस्तान की सेना ने चुनाव में जवानों की तैनाती से इनकार कर दिया है. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि देश में बॉर्डर पर स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में चुनाव के दौरान सेना के जवानों की तैनाती नहीं की जा सकती. पाकिस्तान में जल्द चुनाव की मांग कर रही इमरान की पार्टी PTI के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को चुनाव आयोग को बताया कि देश की स्थिति की मौजूदा वजह से चुनाव में सेना की तैनाती नहीं की जा सकती. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीमाओं और देश की सुरक्षा सेना की पहली प्राथमिकता है.
पाकिस्तान में तेज हुए आतंकी हमले
पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा विधानसभाओं में चुनाव को आयोग की बैठक हुई. इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान राजा, रक्षा सचिव लेफ्टिनेंट जनरल हमूद उज जमान खान, अतिरिक्त रक्षा सचिव मेजर जनरल खुर्रम सरफराज खान शामिल हुए. इस दौरान रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोग को देश की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.
जियो टीवी के मुताबिक, पाकिस्तान पिछले कुछ महीनों से आतंकवादी घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है. इन हमलों में सैकड़ों लोगों की जान गई है. ऐसे में पाकिस्तानी सेना देश भर में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
पढ़ें: Pakistan: क्या है तोशाखाना मामला जिसमें इमरान खान की संसद सदस्यता पर गिरी गाज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









