
बॉर्डर के साथ इन 6 प्रातों में भी हिंसक झड़प, कई सैन्य ठिकाने नष्ट... PAK-अफगान संघर्ष में अब तक क्या-क्या हुआ?
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर कई जिलों में भीषण संघर्ष जारी है. अफगान दस्तों ने जवाबी हमले में पाक चौकियों पर कब्जा किया और पाकिस्तानी सेना को नुकसान पहुंचाया. पाकिस्तान ने इसे अनावश्यक हमला बताया, जबकि अफगान पक्ष इसे अपनी रक्षा मान रहा है.
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव शनिवार को गंभीर संघर्ष में बदल गया, जहां अफगान तालिबान बलों ने पाकिस्तान पर विभिन्न सीमावर्ती जिलों में हमला किया. ये झड़पें खास तौर पर पक्तिया, पक्तिका, कुनर, खोस्त, हेलमंद और नंगरहार प्रांतों में जारी हैं. अफगान तालिबान ने बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तान की हाल की एयरस्ट्राइक का जवाब है, जिसमें अफगानिस्तान की सीमा में स्थित एक बाजार को निशाना बनाया गया था.
पाकिस्तानी सेना ने भी पलटवार किया और कई अफगान ठिकानों को तबाह करने का दावा किया. वीडियो फुटेज और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्रवाई में पाकिस्तानी बलों को भारी नुकसान हुआ, उनके कुछ सैन्य ठिकाने नष्ट हो गए और हथियार भी जब्त किए गए हैं. इस हिंसक घमासान के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन्स और रडार सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: तालिबान संग भीषण झड़प में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, अफगानी सेना ने बॉर्डर की कई चौकियों पर किया कब्जा
तालिबान सरकार ने पुष्टि की है कि उनके सैनिकों ने पाकिस्तान के कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है. वहीं पाकिस्तानी अधिकारी इस संघर्ष को 'अनावश्यक गोलीबारी' मान रहे हैं, जबकि अफगान पक्ष इसे अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूरी बता रहा है.
काबुल में पाकिस्तान ने की थी एयरस्ट्राइक
ताजा झड़पें काबुल और पक्तिका में हुए विस्फोट के बाद हुई हैं. अफगान सरकार ने पाकिस्तान पर अपने क्षेत्र की हवाई सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. अफगान रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, अगर पाकिस्तान फिर सीमा का उल्लंघन करता है, तो अफगान सैनिक कड़ा जवाब देंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









