
बॉयफ्रेंड संग शादी करने वाली हैें अंकिता लोखंडे! शाहीर शेख ने खोली पोल
AajTak
अंकिता को पवित्र रिश्ता 2 के बाद उनके मैरिज प्लान्स के बारे में पूछा गया था. इसपर अंकिता ने हंसते हुए कहा कि शो के बाद वे ऐसा कुछ नहीं कर रही हैं. अंकिता ने जैसे ही ना कहा, शाहीर शेख तुरंत बोल पड़े- 'Come on, तुम तो शादी कर रही हो!'
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके बॉयफ्रेंड विक्की जैन के रिलेशनशिप की चर्चा आए दिन होती रहती है. फैंस कयास लगा रहे थे कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. हालांकि अंकिता ने कभी इन बातों को तूल नहीं दी और ना ही इसपर कुछ कहा. पर अब लगता है एक्ट्रेस के मैरिज प्लान्स की पोल आखिर खुल ही गई है. पवित्र रिश्ता 2 में अंकिता के को-स्टार शाहीर शेख ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस की शादी के बारे में बताया. हालांकि इसके बाद अंकिता ने शाहीर को चुप रहने को कहते हुए इस खबर से इनकार किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












