
बॉयफ्रेंड को छिपाना-पति की जासूसी करवाना, प्रियंका चोपड़ा ने खोले सारे सीक्रेट
AajTak
अपनी किताब Unfinished में प्रियंका चोपड़ा ने कई बड़े खुलासे किए हैं. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों से लेकर डेटिंग लाइफ, एक्टिंग करियर, अमेरिकन टीवी में पहले कदम और शादी तक सभी बातों के बारे में खुलकर बात की है. आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे शॉकिंग खुलासों के बारे में जो प्रियंका ने अपनी किताब में किए हैं.
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही अमेरिकन होस्ट ओपरा विनफ्री के शो में आने वाली हैं. इस शो से जुड़ा एक प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर ओपरा, प्रियंका से उनकी किताब Unfinished और जिंदगी को लेकर कई तरह के सवाल पूछ रही हैं. प्रियंका ने कहा- एक महिला के तौर पर मुझे लगता है कि अब मैं ज्यादा सुरक्षित हूं. अब मैंने अपनी 20 की उम्र वाली तमाम इनसिक्योरिटी को पीछे छोड़ दिया है. जिन चीजों से पहले डर लगता था, अब नहीं लगता है. अब ज्यादा आत्मविश्वास आ गया है. इससे मेरी जिंदगी काफी आसान हुई है. वहीं प्रियंका ने ये माना है कि कोरोना काल में उन्हें ये किताब लिखने का काफी टाइम मिल गया. जो किताब एक्ट्रेस ने 2018 में लिखनी शुरू कर दी थी, वे लंबे समय तक बिजी शेड्यूल की वजह से किताब नहीं लिख पा रही थीं. ऐसे में लॉकडाउन ने उन्हें मौका दे दिया और उनकी ये किताब बनकर तैयार हो गई.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












