
बॉयफ्रेंड के घर वालों ने लजीज खाना नहीं परोसा, लड़की ने तोड़ा रिश्ता!
AajTak
Girlfriend BoyFriend Breakup For Food: लड़की पहली बार बॉयफ्रेंड के माता-पिता से मिलने पहुंची थी. उसे उम्मीद थी कि उसे लजीज खाना परोसा जाएगा. लेकिन, उसकी उम्मीद से इतर उसे सादा खाना परोसा गया. इस पर लड़की बुरी तरह निराश हो गई. उसने लड़के से ब्रेकअप कर लिया.
लड़की ने केवल इस बात पर बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया क्योंकि उसे बहुत ही साधारण खाना परोसा गया. लड़की पहली बार लड़के के घर पर उसके माता-पिता से मिलने पहुंची थी. लड़की को जो खाना दिया गया उसकी फोटो-वीडियो उसने सोशल मीडिया पर भी शेयर की. यह मामला चीन की सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
ब्रेकअप का यह अजीबोगरीब मामला चीन के दक्षिणी-पश्चिमी प्रोविंस सिचुआन के सुकान सिक्सुन में सामने आया. लड़की की पहचान जाहिर नहीं की गई है. लेकिन साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की की उम्र करीब 20 साल है.
यह लड़की पहली बार बॉयफ्रेंड के माता-पिता से मिलने के लिए ढाई घंटे की यात्रा कर पहुंची थी. लड़की ने कहा कि जैसे ही वह अपने बॉयफ्रेंड के घर पहुंची तो उसने देखा कि टेबल पर खाना पहले से ही मौजूद है, यह देख वह इंप्रैस हो गई.
लड़की ने इस दौरान एक वीडियो भी बनाया, वीडियो में दिख रहा है कि लड़के के मां-बाप ने भोजन में नूडल्स, फ्राइड एग, दलिया, स्टिर फ्राईड डिश और एसोर्टेड कोल्ड डिश परोसी.
इतने पकवान होने के बावजूद लड़की निराश हो गई. दरअसल, लड़की पहली मुलाकात में इससे भी ज्यादा लजीज खाने की उम्मीद कर रही थी.
सुकान सिक्सुन (Sukan Shixun) से इंटरव्यू के दौरान लड़की ने कहा, 'उसने (बॉयफ्रेंड ने) मुझे बताया कि सामान्य लोग अपनी रोजाना की जिंदगी में यही सब खाना खाते है.' लड़की ने कहा कि मेरे बॉयफ्रेंड को अच्छी तरह से यह बात मालूम थी कि मुझे नूडल्स पसंद नहीं हैं. करीब दो दिन के बाद लड़की ने फैसला किया वह अपने बॉयफ्रेंड के परिवार के साथ और ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकती है. इसके बाद उसने अपने बैग पैक किए और लड़के से ब्रेकअप कर लिया.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












