
बॉक्स ऑफिस पर गंगूबाई काठियावाड़ी को टक्कर दे रही है ये फिल्म? जानें
AajTak
भीमला नायक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 37.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं अपने पहले वीकेंड में इस फिल्म ने 77.90 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पहले वीकेंड पर ही पार कर लिया है.
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म के चर्चे तो हर तरफ हो ही रहे हैं, साथ ही आलिया भट्ट की परफॉरमेंस भी दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत रही है. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर 25 फरवरी को एक और फिल्म रिलीज हुई थी जिसने गंगूबाई काठियावाड़ी को कमाई के मामले में पछाड़ दिया है. इस फिल्म का नाम है भीमला नायक.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












