
बैतूल: कोरोना काल में शादी करना पड़ा महंगा, कहीं दूल्हे के पिता तो कहीं दुल्हन के घरवालों पर केस
AajTak
मध्य प्रदेश के बैतूल में कोरोना काल मे शादी करना महंगा पड़ा और प्रशासन ने एक जगह दूल्हे के पिता पर मामला दर्ज कराया और एक जगह दुल्हन के पिता पर मामला दर्ज कराया.
मध्य प्रदेश के बैतूल में कोरोना काल में शादी करना महंगा पड़ा और प्रशासन ने एक जगह दूल्हे के पिता पर मामला दर्ज कराया और एक जगह दुल्हन के पिता पर मामला दर्ज कराया. मामला बैतूल के शाहपुर इलाके का है जहां केसिया और मंडई बुजुर्ग गांव में कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही थी और लोग प्रतिबंध के बावजूद धूमधाम से शादी कर रहे थे. (प्रतीकात्मक फोटो) संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मध्य प्रदेश में शादी समारोह करने पर प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद इसके कई लोग आदेशों की अनदेखी कर मनमानी कर रहे हैं. कुछ गांवों में शादियां धूमधाम से टेंट लगाकर बड़ी संख्या में मेहमानों को आमंत्रित कर की जा रही हैं. ऐसे ही दो मामले बैतूल के शाहपुर तहसील के अंतर्गत ग्राम केसिया व मंडई बुजुर्ग गांव में सामने आए हैं. दोनों गांव में विवाह समारोह में करीब 60-70 लोगों की भीड़ एकत्रित थी. शनिवार रात को केसिया में शादी में खाना चल रहा था, उसी दौरान शाहपुर तहसीलदार वैद्यनाथ वासनिक, पटवारी, सचिव व पुलिस बल के साथ जा पहुंचे. इन्हें देखकर सभी जगह अफरा-तफरी मच गई. तहसीलदार ने दुल्हन के पिता को फटकारते उसके खिलाफ एफआईआर कराई.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












