
बैंकॉक से दुबई, फिर भारत, साथ लेकर आई 40 करोड़ का गांजा... हैदराबाद एयरपोर्ट पर पकड़ी गई महिला, NCB ने बरामद किया 400 KG ड्रग्स
AajTak
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक महिला पैसेंजर के पास से 400 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है. बताया जा रहा है कि महिला यह गांजा बैंकॉक से दुबई के रास्ते भारत लाई थी. यह मामला अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़ा माना जा रहा है. एनसीबी जांच में जुटी है.
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) हैदराबाद पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला यात्री को पकड़ा है. उसके सामान से 400 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है. इस मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है.
एजेंसी के अनुसार, एनसीबी की ओर से इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी कई गई, जिसमें कहा गया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. महिला के दो चेक-इन बैग्स की जब जांच की गई तो उनमें भारी मात्रा में गांजा मिला. इस गांजे को हाइड्रोपोनिक तकनीक से उगाया गया था. हाइड्रोपोनिक गांजा एक हाई-क्वालिटी सिंथेटिक गांजा है, जिसे बिना मिट्टी के तकनीक की मदद से उगाया जाता है. यह सामान्य गांजे की तुलना में अधिक प्रभावी होता है.
यह भी पढ़ें: Hybrid Ganja Seizure: कोच्चि में 1 करोड़ रुपये का हाइब्रिड गांजा बरामद, कस्टम विभाग ने आरोपी को पकड़ा
एनसीबी अधिकारियों की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि महिला आरोपी ने यह मादक पदार्थ बैंकॉक से मंगवाया था. हाल के समय में बैंकॉक से सीधे आने वाले यात्रियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, इसलिए महिला ने संदेह से बचने के लिए नया तरीका अपनाया और दुबई के रास्ते भारत वापस लौटी.
अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कई मामलों में सामने आया है कि तस्कर बैंकॉक से सीधे भारत आने की बजाय तीसरे देश के जरिये ड्रग्स ला रहे हैं, ताकि सुरक्षा एजेंसियों की नजर से बच सकें. फिलहाल एनसीबी महिला से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसका थाईलैंड और भारत में किन लोगों से संपर्क था और क्या यह किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है.
एनसीबी अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही महिला से जुड़े सभी संपर्कों और नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि ड्रग्स की इस चेन का पता लगाया जा सके.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






