
बेस्ट फ्रेंड को मारकर कोर्ट में हंसती रही लड़की, बोली- उसकी सलाह से मेरी जिंदगी हुई बर्बाद
AajTak
एक दगाबाज़ दोस्त 100 दुश्मनों से भी ज्यादा घातक होता है. इस कहावत को इंडोनेशियाई मूल की ऑस्ट्रेलियन लड़की जैसिका कुमाला वोंग्स ने सच कर दिखाया. उसकी सहेली वयन मिर्ना सालिहिन ने उसे एक सलाह दी थी. वो सलाह जैसिका को इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी ही दोस्त मिर्ना की हत्या कर डाली. हत्या के बाद भी जैसिका को कोई पछतावा नहीं हुआ. आखिर क्या है पूरी कहानी चलिए जानते हैं...
तारीख, 30 मार्च 1988... इंडोनेशिया के जकार्ता में वयन मिर्ना सालिहिन (Wayan Mirna Salihin) नामक लड़की का जन्म हुआ. पिता बिजनेसमैन थे और मां होम मेकर. मिर्ना जब बड़ी हुई तो उसने ग्राफिक डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने का सोचा. अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए वह साल 2007 में ऑस्ट्रेलिया आ गई.
यहां मिर्ना ने सिडनी के बिली ब्लू कॉलेज ऑफ डिजाइनिंग में एडमिशन लिया. यहां जैसिका कुमाला वोंग्स (Jessica Kumala Wongs) नामक लड़की से हुई दोस्ती हो गई. दोनों कुछ ही समय में बेस्ट फ्रेंड भी बन गए. कॉलेज से लेकर साथ रहना और घूमना दोनों के लिए आम बात थी. दरअसल, जैसिका भी इंडोनेशिया की रहने वाली थी. इसलिए दोनों की आपस में खूब पटने लगी. जैसिका भी मिर्ना की तरह ही काफी अमीर परिवार से ताल्लुक रखती थी. उसका जन्म भी 1988 में ही हुआ था.
द गार्जियन के मुताबिक, जैसिका और मिर्ना चार साल तक इस कॉलेज में पढ़े. इस दौरान दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जान चुकी थीं. एक दूसरे की हर छोटी से छोटी बात उन्हें पता था. लेकिन पढ़ाई खत्म होते ही मिर्ना ने तय किया कि वह जकार्ता वापस लौट जाएगी और वहीं कोई नौकरी करेगी. जबकि, जैसिका के पिता सिडनी में ही शिफ्ट हो गए थे. इसलिए वह परिवार के साथ सिडनी में ही रहने लगी.
मिर्ना का एक बॉयफ्रेंड भी था जिसका नाम अरीफ सोमार्को (Aried Soemarko) था. अरीफ भी इंडोनेशिया का रहने वाला था और वह ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पढ़ाई कर रहा था. उसकी भी पढ़ाई कंप्लीट हो चुकी थी. वो भी जब इंडोनेशिया वापस लौट आया तो मिर्ना और उसने शादी करने का प्लान बनाया. मिर्ना ने यह बात जैसिका को बताई कि वह जल्द ही अरीफ से शादी करने वाली है. यह सुनकर जैसिका काफी खुश हुई.
जून 2015 में सिडनी गई मिर्ना
जल्द ही मिर्ना और अरीफ ने मंगनी कर ली. शादी कुछ महीने बाद रखी गई. लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. दिन आया जून 2015 का. मिर्ना अपनी छुट्टियां मनाने सिडनी गई. वह काफी खुश थी. क्योंकि काफी समय बाद वो अपनी बेस्ट फ्रेंड जैसिका से मिलने वाली थी. उसने जैसिका को फोन करके बताया कि वह सिडनी में है. यह सुनते ही जैसिका भी काफी खुश हो गई. दोनों ने एक रात मिलने का प्लान बनाया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









