
बेरोजगार लोगों का दर्द देखकर दलजीत कौर बनीं प्रोड्यूसर, ऐसे की मदद
AajTak
'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा', 'कयामत की रात', 'काला टीका' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे कई सीरियल्स में अपनी अदाकारी दिखाने के बाद दलजीत कौर प्रोड्यूसर भी बन गई हैं. दलजीत कौर ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला है. प्रोडक्शन हाउस खोलने का आईडिया दलजीत कौर के दिमाग में कैसे आया? उनकी टीम कैसे बानी?
'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा', 'कयामत की रात', 'काला टीका' और 'इस प्यार को क्या नाम दूं' जैसे कई सीरियल्स में अपनी अदाकारी दिखाने के बाद दलजीत कौर प्रोड्यूसर भी बन गई हैं. दलजीत कौर ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला है. प्रोडक्शन हाउस खोलने का आईडिया दलजीत कौर के दिमाग में कैसे आया? उनकी टीम कैसे बानी? इस पर उन्होंने खुलकर बात की है. आज तक के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर पहला वाला लोकडाउन ने हुआ होता तो यह बेरोजगारी वाली फीलिंग न आई होती. हम जैसे एक्टर्स जिनका घर इसी प्रोफेशन से चलता है, उनके लिए घर पर बैठना बिना काम के बहुत डरावना होता है. उस समय बहुत डर भी लग रहा था. जेडन (दलजीत का बेटा) के लिए, हर दिन बाहर जाना, सौ लोगों से मिलना जो इस समय खतरे से खाली नहीं है. फिर दिमाग में आया की ऐसा कुछ करते हैं, जहां पर छोटी-छोटी चीजें कर सकें. एक दो-दिन का शूट करें और अपने-अपने घर वापस आ जाएं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












