
बेबी केयर अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने दायर की 796 पन्नों की चार्जशीट, अस्पताल मालिक और डॉक्टर को बनाया आरोपी
AajTak
विवेक विहार बेबी केयर सेंटर अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में 796 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में अस्पताल के मालिक डॉक्टर नवीन कीची और डॉक्टर आकाश को आरोपी बनाया गया है.
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर में हुए अग्निकांड में दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है जिसमें 81 गवाहों के बयान दर्ज हैं. इस मामले में बेबी केयर सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर नवीन खीची और डॉक्टर आकाश को आरोपी बनाया गया है. 25 मई को बेबी केयर सेंटर में लगी आग में सात बच्चों की मौत हो गई थी.
2 महीने बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 796 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 2 अगस्त की तारीख तय की है. दिल्ली पुलिस ने धारा 304 यानी गैर इरादतन हत्या, 308 यानी गैर इरादतन हत्या की कोशिश और जेजे एक्ट की धारा के तहत आरोप पत्र दाखिल किया है. हादसे के अगले दिन यानी 26 में को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन खींची को गिरफ्तार किया था जबकि 27 मई को डॉक्टर आकाश की गिरफ्तारी हुई थी.
चार्जशीट में डॉक्टर और मालिक पर गंभीर आरोप
सूत्रों के मुताबिक चार्जशीट में कई बातों का जिक्र किया गया है. कहा गया है कि हॉस्पिटल में मौजूद डॉक्टर ने हादसे के तुरंत बाद न तो पुलिस को और न ही फायर डिपार्टमेंट को जानकारी दी जिसके कारण बचाव में करीब 30 मिनट की देरी हो गई. पुलिस के मुताबिक हॉस्पिटल में उचित डिग्री धारक डॉक्टर, नर्सों की ड्यूटी नही थी.
यह भी पढ़ें: बेईमानी और भ्रष्टाचार की आग में झुलसकर हुई 7 मासूमों की मौत, दिल्ली बेबी केयर सेंटर अग्निकांड की ग्राउंड रिपोर्ट- VIDEO
चार्जशीट में कहा गया है कि बेबी केयर सेंटर को पांच बेड की मंजूरी थी लेकिन यहां 12 बेड चल रहे थे. इतना ही नहीं ऑक्सीजन सिलेंडर भी जितने होने चाहिए थे वो नहीं थे और जो थे वो सुरक्षित नहीं थे. इसकी वजह से ही उनमें ब्लास्ट हुआ था. केस की सुनवाई कड़कड़डूमा कोर्ट में 2 अगस्त को होनी है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








