
बेडरूम वीडियो लीक होने पर PAK सांसद का मुल्क छोड़ने का ऐलान, तलाक मांग रही तीसरी बीवी पर भड़के
AajTak
पाकिस्तानी सांसद और फेमस टीवी होस्ट आमिर लियाकत हुसैन ने जैसे ही पाकिस्तान छोड़ने का ऐलान किया. ट्विटर पर डोन्ट गो आसिफ भाई ट्रेंड होने लगा.उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को अलविदा कहते कुछ टिक टॉक वीडियो भी शेयर किए हैं. कुछ लोगों ने उनके पाकिस्तान छोड़ने पर खुशी भी जाहिर की.
पाकिस्तानी सांसद और फेमस टीवी होस्ट आमिर लियाकत हुसैन ने पाकिस्तान छोड़ने का ऐलान किया है, जिसके बाद से ही ट्विटर पर 'डोन्ट गो आसिफ भाई ट्रेंड' होने लगा.
उन्होंने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को अलविदा कहते कुछ टिक टॉक वीडियो भी शेयर किए हैं.
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घंटे भर का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें रोते हुए और लोगों से यह कहते देखा जा सकता है कि इस्लाम का एक स्कॉलर नशेड़ी कैसे हो सकता है.
उनकी तीसरी पत्नी दानिया शाह ने उन पर ड्रग्स लेने के आरोप लगाए हैं.
आमिर लियाकत ने यह भी कहा कि यूट्यूब पर सर्कुलेट उनके आपत्तिजनक वीडियो को किसी ने भी हटाने की जहमत नहीं उठाई.
उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, मैंने जिसका भी दिल दुखाया है, मैं जाने से पहले उनसे माफी मांगता हूं. मुझ पर मेहरबानी करने वालों का मैं शुक्रगुजार हूं और मैं मरने से पहले वह कर्ज चुका दूंगा.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










