
बेटे Aryan Khan के जेल जाने से उड़ी हुई है Shah Rukh Khan की नींद, सता रही भविष्य की चिंता
AajTak
आर्यन खान के गिरफ्तार होने के बाद से अभी तक पूजा भट्ट, रवीना टंडन, राज बब्बर और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स उनके सपोर्ट में सामने आए हैं. लेकिन शाहरुख खान की तरफ से अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बोला गया है. ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि आखिर मन्नत के बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है?
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों मुंबई के क्रूज ड्रग्स केस में फंसे हुए हैं. कोर्ट में आर्यन खान की जमानत की याचिका को तीन बार खारिज किया जा चुका है. अब बुधवार, 13 अक्टूबर को एक बार फिर आर्यन की जमानत की सुनवाई होनी है. इस बार उनके वकील सतीश मानशिंदे ने सेशंस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस बीच खबर आ रही हैं कि पिता शाहरुख खान, बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












