
बेटे रणबीर कपूर के गाने पर नीतू कपूर ने किया धमाकेदार डांस, देखें वीडियो
AajTak
इस वीकेंड रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 में खूबसूरत और दिग्गज अभीनेत्री नीतू कपूर गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी. जहां वे डांस परफॉर्मेंसेस के साथ-साथ हर पल को खूब एन्जॉय करेंगी. इसके अलावा नीतू अपने बेटे रणबीर कपूर के सॉन्ग पर भी डांस करती नजर आएंगी.
डांसिंग रियलिटी टीवी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 इस समय दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इस शो के कंटेस्टेंट्स अपने खूसबूरत डांस से सभी का दिल जीतते नजर आते हैं. शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को अनुराग बसु, शिल्पा शेट्टी और कोरियोग्राफर गीता कपूर द्वारा जज किया जाता है. इस वीकेंड खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर शो में गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं और बच्चों के डांस परफॉर्मेंस से अपनी खूबसूरत जर्नी का आनंद उठा रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












