
बेटे ने कुल्हाड़ी से किए मां के टुकड़े, पति ने गर्भवती पत्नी को काट डाला... दिल दहला देंगी ये दो खौफनाक वारदात
AajTak
छत्तीसगढ़ के जशपुर में बेटे ने कुल्हाड़ी से मां के टुकड़े कर घर में बिखेर दिए और मिट्टी से खेलते हुए गाना गाने लगा. वहीं हैदराबाद में एक पति ने गर्भवती पत्नी स्वाति की गला घोंटकर हत्या की और लाश के टुकड़े मूसी नदी में फेंक दिए. पढ़ें दिल दहला देने वाली ये पूरी कहानी.
एक बेटा पहले कुल्हाड़ी से अपनी मां के टुकड़े करता है. फिर लाश के उन टुकड़ों को घर में बिखेर देता है. इसके बाद वो उन टुकड़ों के बीच बैठकर मिट्टी से खेलने लगता है. खेलता ही नहीं, बल्कि गाना भी गाने लगता है. ये खौफनाक मंजर देखकर हर कोई हैरान हो जाता है. दिल दहला देने वाली ये वारदात छत्तीसगढ़ की है. ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से भी सामने आया है, जहां एक गर्भवती महिला के टुकड़े किए गए. इस खौफनाक करतूत को किसी और ने नहीं बल्कि उस महिला के पति ने ही अंजाम दिया.
जशपुर में कुल्हाड़ी से काटकर मां का कत्ल वो गुनगुना रहा था. गुनगुनाते हुए मिट्टी के साथ खेल रहा था. लेकिन उसके गाने और खेल की जो हकीकत सामने आई, वो सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. उस शख्स ने गाना गुनगुनाने से बस कुछ पल पहले ही अपनी मां को गला घोंट कर मारा था. मां को मारने के बाद कुल्हाड़ी से उसकी लाश के कई टुकड़े किए. टुकड़ों में बंटी मां की लाश उस वक्त भी उसके पास जमीन पर पड़ी थी. कुल्हाड़ी से कटी फटी उस मां की लाश के टुकड़ों की तस्वीरें ना आप देख सकते हैं, ना हम आपको दिखा सकते हैं.
इस शख्स की करतूत सोच से भी परे की चीज है. एक बेटा पहले अपनी मां को कुल्हाड़ी से काटता है. घर में ही लाश के टुकड़ों को बिखेरता है. और फिर मिट्टी की कयारी बना बना कर गाना गाता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि किसी बेटे के हाथों किसी मां के कत्ल का ये पहला मामला हो. लेकिन जिस तरह यहां बेटा मां की लाश के टुकड़ों के करीब बैठकर गाना गा रहा है, वो दिल को छलनी कर जाता है.
इत्तेफाक से पड़ोसियों ने ये सब कुछ देख लिया और पुलिस को खबर दी. जब पुलिस घर में आई तब वो भी घबरा उठी. अब वही कातिल बेटा उसी कुल्हाड़ी से पुलिस पर हमला करता है. उसे काबू करने में खुद पुलिस को दो तीन घंटे लग जाते हैं. ये दहला देने वाला मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर का है.
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस बेटे ने ऐसा क्यों किया? बेटे की मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसकी डॉक्टरी कराई जा रही है.
हैदराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात छत्तीसगढ़ के जशपुर से 1176 किलोमीटर दूर हैदराबाद के मेडीपल्ली इलाके में मौजूद है बालाजी हिल्स. और इसी इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर सामने आती है. सीसीटीवी कैमरे की घड़ी के मुताबिक, उस वक्त शाम के सात बजकर 10 मिनट हुए थे. तारीख 23 अगस्त दिख रही है. तस्वीर एक गली की है, चूकि शाम का वक्त है तो कुछ लोग अपने घरों के बाहर बैठे हैं. कुछ आ जा रहे हैं. तभी कैमरे की दाईं तरफ से एक शख्स बाहर निकलता है. पीठ पर पिट्ठू बैग है. और हाथ में प्लास्टिक की एक थैली. कुछ ही सेकंड में वो कैमरे से बाहर निकल जाता है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







