
बेटे जैन को प्यार से इस नाम से बुलाते हैं शाहिद कूपर, वीडियो हो रहा वायरल
AajTak
शाहिद ने जैन को उस इक्युपमेंट के बारे में पूरी जानकारी दी और फिर उसे अपनी गोद में उठा लिया. शाहिद ने कहा, ''इस ओर आओ.'' इसके बाद पूरी फैमिली एंट्रेंस की ओर बढ़ गई. जैसे ही शाहिद अपनी फैमिली और बच्चों के साथ दिखाई दिए, सोशल मीडिया पर यह बात चलने की लगी कि आखिर में कैसे इतनी जल्दी जैन और मीशा बड़े हो गए.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर हाल ही में एयरपोर्ट पर अपनी फैमिली के साथ दिखाई दिए. इस दौरान उन्होंने अपने बेटे जैन के निकनेम से भी पर्दा हटा दिया. बुधवार को शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चे मीशा और जैन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे. जैसे ही शाहिद अपनी फैमिली के साथ डिपार्चर गेट की तरफ बढ़ रहे थे, तभी उन्होंने अपने बेटे जैन को निकनेम से बुलाया. उन्होंने कहा, ''आओ राजे.'' इसके बाद जैन ने शाहिद से एयरपोर्ट पर दूसरी ओर रखे गए इक्युपमेंट को देखकर पूछा कि पापा वह क्या है?

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












