
बेटे को मिस कर रही हैं मलाइका अरोड़ा, लिखा- गुडबाय कहना सबसे मुश्किल
AajTak
अरहान के साथ पीठ दिखाए अपनी फोटो शेयर कर मलाइका ने लिखा 'हम दोनों ही एक नए सफर पर निकल पड़े हैं, एक इंसान नर्वसनेस, डर, उत्सुकता, दूरी, नया अनुभव से भरा...पर मैं बस इतना जानती हूं कि मैं अपने अरहान पर सुपर डुपर प्राउड हूं. ये पंख फैलाने का तुम्हारा वक्त है.'
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान हायर एजुकेशन के लिए घर से निकल चुके हैं. अपने इस नए सफर के लिए अरहान को घर छोड़कर विदेश जाना पड़ा. उनका जाना मां मलाइका को इमोशनल कर गया. मलाइका ने अरहान के साथ फोटो शेयर कर बताया कि वह बेटे को मिस कर रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












