
बेटे की शादी में दुल्हन से भी ज्यादा सुंदर लगीं मरियम नवाज, पूरे पाकिस्तान में छा गईं तस्वीरें
AajTak
बेटे जुनैद की शादी में मरियम नवाज बला की खूबसूरत दिखीं जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. उन्होंने शादी की हर एक रस्म के लिए बेहतरीन डिजाइनर्स के कपड़े चुने. आउटफिट के साथ उन्होंने ज्वेलरी का भी खास ख्याल रखा जिस कारण लोग उनके फैशन सेंस के मुरीद हो गए हैं.
पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर की शादी खत्म हो चुकी है लेकिन मरियम के कपड़ों की चर्चा अभी तक हो रही है. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर कर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. इस भव्य शादी समारोह में पीएमएल-एन के अध्यक्ष और नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हमजा शाहबाज, पीएमएल-एन के प्रवक्ता मरियम औरंगजेब और अन्य पाकिस्तानी नेता भी मौजूद थे.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












