
बेटे अयान को मिस करते नजर आए अर्जुन बिजलानी, शेयर किया पोस्ट
AajTak
अर्जुन बिजलानी आज-कल एडवेंचर रियलिटी शो 'फियर फैक्टर - खतरों के खिलाड़ी' के शूट के लिए केप टाउन में हैं, जिसके कारण वे फादर्स डे पर अपने बेटे अयान के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर सके. अर्जुन ने अपने बेटे को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे उन्हें मिस कर रहे हैं.
इंडियन टेलीविजन और फिल्म एक्टर अर्जुन बिजलानी आज-कल एडवेंचर रियलिटी शो 'फियर फैक्टर - खतरों के खिलाड़ी' के शूट के लिए केप टाउन में हैं, जिसके कारण वे फादर्स डे पर अपने बेटे अयान के साथ टाइम स्पेंड नहीं कर सके. 20 जून रविवार को जब दुनियाभर में लोग फादर्स डे मना रहे थे, तब उन्होंने अपने बेटे अयान को मिस करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो का कोलाज शेयर किया. अब उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. बेटे को याद करते दिखें अर्जुन अर्जुन ने यह पोस्ट अपने इंस्टग्राम पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी फादर्स डे टू मी , चैम्प मैं तुम्हें मिस कर रहा हूं, जल्दी आता हूं" उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो भी अपलोड की है, जिसमें उनके बेटे अयान ने उन्हें फादर्स डे की बधाई देते हुए मैसेज भेजा है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












