
बेटी पलक के बॉलीवुड डेब्यू पर बोलीं श्वेता तिवारी- अफसोस, मैं उसकी मदद न कर सकी
AajTak
श्वेता कहती हैं कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री, दोनों में ही अलग-अलग ढंग से काम होता है. मुझे लगता है कि अलग इंडस्ट्री का हिस्सा होने के कारण भी मैं पलक की मदद न कर सकी. मुझे कई बार इस बात का दुख भी होता है. वह एक मेहनती लड़की है और मुझे उस पर गर्व है.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस समय स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के कारण सुर्खियों में हैं. वे दो बच्चों की मां हैं. बड़ी बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. वह हॉरर फिल्म 'रोजीः द सैफ्रन चैप्टर' में नजर आने वाली हैं. हालांकि, श्वेता तिवारी को इस बात का मलाल है कि वह पलक की किसी भी तरह से मदद न कर सकीं. उन्होंने केवल सपोर्ट किया, ऑडिशन्स देकर पलक ने यह फिल्म खुद हासिल की. बतौर टीवी एक्ट्रेस श्वेता बेटी की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री कराने में कोई मदद नहीं कर सकीं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












