
बेटी के हाथ बांधे, फिर नहर में दे दिया धक्का… अफेयर के शक में पिता बना हैवान, सामने खड़ी रोती रही मां
AajTak
पिता के हैवान बन जाने की ये घटना पंजाब के फिरोजपुर जिले की है. ये कहानी दिल दहला देने वाली है, झकझोर देने वाली है. हैवान पिता बेटी को रात में बाइक से नहर के किनारे ले जाता है, उसके हाथ बांधता है, फिर बेहरमी के साथ नहर में धक्का दे देता है. इस दौरान लड़की की मां भी मौजूद थी. ये सबकुछ महज अफेयर के शक में किया गया. आरोपी ने धक्का देने का वीडियो भी खुद बनाया.
पंजाब के फिरोजपुर में ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जो दिल दहला देने वाली है. यहां एक पिता ने अपनी बेटी के अफेयर के शक में इतना खौफनाक कदम उठाया कि हर किसी का कलेजा कांप उठा. शक था कि बेटी के किसी युवक से नाजायज संबंध हैं. इसी को लेकर हैवान बने पिता ने बेटी के हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. इस खौफनाक करतूत का वीडियो भी आरोपी ने खुद बनाया, जो अब वायरल हो रहा है. इस पूरे मामले की खबर किसी रिश्तेदार ने पुलिस को दी, जिसके बाद ये खुलासा हुआ.
फिरोजपुर के सुरजीत सिंह नाम के आरोपी ने अपनी बेटी पर कई दिनों से नजर रखी थी. सुरजीत को शक था कि उसकी बेटी का गांव के ही किसी युवक से अफेयर है. आरोप है कि उसने कई बार बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो उसका गुस्सा हैवानियत में बदल गया.
यहां देखें Video
वारदात वाले दिन सुरजीत सिंह ने पहले बेटी के हाथ रस्सी से बांध दिए, फिर उसे रात में नहर के किनारे ले गया. इस दौरान उसकी पत्नी भी साथ थी. बेटी रो रही थी, लेकिन सुरजीत का दिल नहीं पसीजा. नहर किनारे पहुंचते ही उसने अपना मोबाइल निकाला और वीडियो रिकॉर्डिंग चालू कर दी. उसके मोबाइल कैमरे में वह खौफनाक पल कैद हो गया.
यह भी पढ़ें: पति पर अत्याचार, अवैध संबंध और बेटी की हत्या... दिल दहला देगी इस बेरहम मां की खौफनाक करतूत
बाप अपनी बेटी के बंधे हुए हाथों को पकड़कर नहर के किनारे ले गया और अंधेरे में उसे धक्का दे दिया. इसी के साथ वह बाय-बाय बोलने लगा. बेटी चीख भी नहीं पाई और तेज धाराओं में बह गई. जब हैवान बने बाप ने बेटी को धक्का दे दिया तो सामने खड़ी बेटी की मां रो पड़ी, कहने लगी- मेरी बेटी कहां चली गई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







