
बेटी और नातिन के साथ नीतू कपूर ने किया योग, लिखा- तीन पीढ़ियां एक साथ
AajTak
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और नातिन सामारा के साथ योग करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में तीनों ध्यान लगाते हुए और कई आसन करते हुए दिख रही हैं.
इंटरनेशनल योग दिवस पर बॉलीवुड सेलेब्स भी योग करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं. एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और नातिन सामारा के साथ योग करते हुए कई फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में तीनों ध्यान लगाते हुए और कई आसन करते हुए दिख रही हैं. नीतू कपूर ने शेयर की फोटोज फोटोज शेयर करते हुए नीतू ने लिखा- इस महामारी के दौर में हमने जो एक चीज सीखी है वो फिजिकल और मेंटल हेल्थ की महत्वतता. और हेल्थ गोल्स की तरफ काम करना इतना रिलिवेंट कभी नहीं रहा. इसलिए, ये कोई सरप्राइज की बात नहीं है, इस साल के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 की थीम 'घर पर योग और परिवार के साथ योग' है. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए और सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए हमने एक परिवार के रूप में योग का अभ्यास किया- आज तीन पीढ़ियां एक साथ! हम सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हैं. #internationalyogaday.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












