
बेटी आराध्या संग मध्यप्रदेश के ओरछा पहुंचीं ऐश्वर्या, फिल्म की करेंगी शूटिंग
AajTak
फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मध्यप्रदेश के ओरछा पहुंची हैं. यहां ओरछा पैलेस होटल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. ऐश्वर्या यहां 21 अगस्त को होने वाली मणिरत्नम निर्देशित साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के लिए आई हैं.
फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ मध्यप्रदेश के ओरछा पहुंची हैं. यहां ओरछा पैलेस होटल में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. ऐश्वर्या यहां 21 अगस्त को होने वाली मणिरत्नम निर्देशित साउथ इंडियन फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के लिए आई हैं. फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल अभिनेता प्रकाश राज, अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन पहले से ही ओरछा आ चुके हैं. गौरतलब है कि पोन्नियिन सेलवन एक ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जो मणिरत्नम द्वारा स्वयं लिखी गई है. साथ ही मणि रत्नम ही इसका निर्देशन भी कर रहे हैं. इसकी शूटिंग ओरछा के 16वीं व 17वीं सदी के भव्य महलों और मन्दिरों में हो रही है.More Related News

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












