
बेटियों से जुड़े गंभीर मामले पर सस्ती पॉलिटिक्स क्यों? चित्रा त्रिपाठी के सवाल पर उद्धव गुट के नेता बोले- BJP राजनीति खोज लेती है
AajTak
आजतक के खास शो 'दंगल' में बेटियों से जुड़े गंभीर मामले पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा की जाने वाली सस्ती पॉलिटिक्स के सवाल पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा. शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगर कह रही हैं कि आज मन दुखी है और भयभीत है तो ये हम सबको शर्मसार करने वाला है.
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले में देशभर में उबाल है. छात्र और लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं बीजेपी लगातार ममता सरकार पर हमलावर है और ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है. इस मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर भी शिकंजा कसता जा रहा है.
इस सबके बीच आजतक के खास शो 'दंगल' में बेटियों से जुड़े गंभीर मामले पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा की जाने वाली सस्ती पॉलिटिक्स के सवाल पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना के नेता ने बीजेपी पर निशाना साधा. शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अगर कह रही हैं कि आज मन दुखी है और भयभीत है तो ये हम सबको शर्मसार करने वाला है. आज हमारी नजरे झुक गईं कि हमारी राष्ट्रपति अगर इस मुद्दे को लेकर दुखी हो गईं तो ये पूरे देश के लिए दुख का कारण है. इसमें राज्यों और पार्टियों को नहीं जोड़ा जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि रेप तो रेप होता है. कहीं भी हो रहा है तो हमें उसकी निंदा करनी चाहिए. लेकिन दुख तब होता है जब भारतीय जनता पार्टी अपनी सुविधानुसार उसमें राजनीति खोज लेती है. कोलकाता में घटना घटी है तो वहां पर बंगाल बंद कर देते हैं. लेकिन जब बदलापुर महाराष्ट्र में घटना घटती है और विपक्ष के नेता बंद करते हैं तो इन्हीं के समर्थक कोर्ट में जाकर उस बंद को रोक देते हैं. जब बीजेपी के समर्थक उस स्कूल के लोग पाए जाते हैं तो कार्रवाई में समय लगता है और कोलकाता में घटना घटती है तो वहां की पुलिस पर बीजेपी ऐसे-ऐसे आरोप लगाती है. ये क्यों नहीं कहा जाता कि कोलकाता की पुलिस भी दोषी है तो महाराष्ट्र की पुलिस भी दोषी है. ये सामूहिक प्रयास से ही हल होगा.
यहां देखें आजतक का खास शो 'दंगल'-

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










