
बेकाबू कोरोना: मुंबई-दिल्ली में रोज टूट रहे रिकॉर्ड, पाबंदियों के बावजूद महाराष्ट्र में 35 हजार केस
AajTak
कोरोना का संकट फिर से पिछले साल के डरावने वक्त को दोहराता दिख रहा है. बढ़ती रफ्तार ऐसी है कि गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुल केस का आंकड़ा 50 हजार के पार कर सकता है.
होली के त्योहार से पहले देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है. देश की राजधानी दिल्ली हो या महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, हर जगह कोरोना वायरस के ताजा आंकड़े रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं. कोरोना का संकट फिर से पिछले साल के डरावने वक्त को दोहराता दिख रहा है. बढ़ती रफ्तार ऐसी है कि गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कुल केस का आंकड़ा 50 हजार के पार कर सकता है. महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना का कहर देश में कोरोना की इस लहर का सबसे बड़ा शिकार महाराष्ट्र बना है. यहां पर हर नए दिन के साथ कोरोना के मामले नया रिकॉर्ड बना रहे हैं. बुधवार को करीब 31 हजार मामले रिकॉर्ड हुए थे, तो बीते दिन ये आंकड़ा 35 हजार को भी पार कर गया. महाराष्ट्र में गुरुवार को 35952 केस दर्ज हुए, जबकि राज्य में 111 लोगों की मौत हुई. महाराष्ट्र में भी मुंबई सबसे घातक मोड़ से गुजर रही है, जहां एक दिन में 5504 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है. ये लगातार दूसरा दिन है जब मुंबई में 5000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. कोरोना की बढ़ती रफ्तार के कारण महाराष्ट्र सरकार सकते में है, यही वजह है कि आधा दर्जन से अधिक शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है. बीड, नांदेड़ जैसे जिलों में तो एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है. कहीं दिल्ली फिर ना बन जाए एपिसेंटर? महाराष्ट्र की तरह ही दिल्ली की चिंता भी बढ़ रही है, क्योंकि राजधानी में लगातार केसों के नंबर बढ़ रहे हैं. गुरुवार को दिल्ली में 1515 केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत हुई है. साल 2021 में दिल्ली में एक दिन में ये अबतक के सबसे अधिक केस हैं. चिंता की बात ये है कि दिल्ली में लगातार केस 1000 से ऊपर जा रहे हैं और हर दिन के साथ आंकड़ा बढ़ रहा है. ऐसे में दिल्ली सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. मेट्रो स्टेशन, बस स्टेशन, सिनेमाघर, मॉल में कोरोना गाइडलाइन्स का पालन सख्ती से किया जा रहा है और लोगों पर कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है. कोरोना की इसी रफ्तार के कारण अब दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी सख्ती बढ़ गई है. बीते दिन यहां पर रैंडम कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई. यानी बॉर्डर से गुजरने वाले किसी भी व्यक्ति को कोरोना टेस्ट करवाना पड़ सकता है. नोएडा दिल्ली से सटा है, ऐसे में पहले की तरह फिर सख्ती बढ़ रही है. यूपी में भी बीते दिन 800 से अधिक कोरोना के केस मिले थे. आपको बता दें कि बीते दिन भी देश में 53 हजार से अधिक केस दर्ज हुए थे, जबकि 250 से अधिक मौतें हुई थीं. यही कारण है कि एक बार कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार हर किसी को डरा रही है. वहीं होली का त्योहार भी आ गया है, ऐसे में देश के कई राज्यों ने अपने यहां सार्वजनिक कार्यक्रम पर बैन लगा दिया है.
दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








