
बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी के साथ बंदूक थामे दिखी इजरायली महिला, विवाद के बाद दी सफाई
AajTak
इजरायल के एक दक्षिणपंथी नेता इतामर बेन ग्विर की पत्नी हाल ही में एक बैठक में हैंडगन के साथ नजर आईं. देश के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी की अगुवाई में एक बैठक हुई थी, जिसमें इजरायल के संभावित गठबंधन सहयोगियों की पत्नियां शामिल हुई थीं. इस बैठक में इतामर की पत्नी अयाला भी थीं, जो हैंडगन के साथ आई थीं.
इजरायल के दक्षिणपंथी नेता इतामर बेन ग्विर (Itamar Ben Gvir) की पत्नी अयाला की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके वह बेंजामिन नेतन्याहू नेतन्याहू की पत्नी के साथ हैंडगन थामे नजर आ रही हैं. अयाला इजरायल के संभावित गठबंधन सहयोगियों की पत्नियों की एक बैठक में पहुंची थीं. इस बैठक की मेजबानी देश के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की पत्नी सारा ने की थी. बैठक के बाद इन सभी महिलाओं की एक ग्रुप फोटो वायरल हुई, जिसमें सारा के बगल में खड़ी अयाला के पास हैंडगन नजर आ रही है.
इस तस्वीर के सामने आने के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है. यह तस्वीर सोमवार को हुई पार्टी की है, जिसमें सारा के बगल में खड़ी अयाला की हैंडगन साफ नजर आ रही है.
'मेरे पति को इजरायल में सबसे अधिक खतरा'
इस मामले के तूल पकड़ने पर अब अयाला का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि वह आतंक भरे माहौल में रहती हैं और उनके पति को इजरायल में सबसे अधिक खतरा है इसलिए उन्हें हैंडगन रखनी पड़ती है.
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद अयाला ने ट्वीट भी किया. उन्होंने कहा, 'मैं हेब्रॉन में रहती हूं. मैं छह प्यारे बच्चों की मां हूं और मैं आतंक से भरी सड़कों पर यात्रा करती हूं. मैंने ऐसे शख्स से शादी की है, जिन्हें देश में सबसे अधिक खतरा है. हां, मैं बंदूक रखती हैं.'
बता दें कि सोमवार को हुई इस बैठक में शास पार्टी के नेता अरे डेरी की पत्नी याफा, नोअम पार्टी के एवि मोज की पत्नी गलि और यूनाइटेड तोराह के नेता जुडैइज्म यीत्जैक की पत्नी रिवका भी शामिल हुई थीं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










