
'बुशरा बीबी के खाने में मिलाया गया टॉयलेट क्लीनर, इसलिए बिगड़ी तबीयत...', इमरान खान का दावा
AajTak
सुनवाई के दौरान जज ने इमरान खान से हिरासत में रहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बचने को कहा. जवाब में, पूर्व प्रधानमंत्री ने तर्क दिया कि वह नियमित रूप से पत्रकारों से मिलते हैं, क्योंकि उनके बयानों को गलत तरीके से कोट किया जाता है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कुछ समय पहले 'टॉयलेट क्लीनर' मिला हुआ खाना दिया गया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि बुशरा बीबी का स्वास्थ्य खराब हुआ है, क्योंकि वह 'जहरीला भोजन' खाने के बाद पेट के संक्रमण से जूझ रही थीं. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान, जो पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख भी हैं, ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में भ्रष्टाचार के एक मामले की सुनवाई के दौरान ये आरोप लगाए.
बुशरा बीबी (49) को हाल ही में भ्रष्टाचार के एक मामले के साथ-साथ 71 वर्षीय इमरान खान के साथ उनके अवैध विवाह के मामले में दोषी ठहराया गया था. वर्तमान में उन्हें इस्लामाबाद के उपनगरीय इलाके में स्थित उनके बंगले 'बानी गाला' में हिरासत में रखा गया है. पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने कहा कि शौकत खानम अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ असीम यूसुफ ने इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में बुशरा बीबी का चेकअप कराने की सिफारिश की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि जेल अधिकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल में जांच करने पर अड़े हुए थे.
मेरी पत्नी की कैद के लिए जनरल असीम मुनीर जिम्मेदार: इमरान
सुनवाई के दौरान जज ने इमरान खान से हिरासत में रहते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से बचने को कहा. जवाब में, पूर्व प्रधानमंत्री ने तर्क दिया कि वह नियमित रूप से पत्रकारों से मिलते हैं, क्योंकि उनके बयानों को गलत तरीके से कोट किया जाता है. कई मामलों में दोषी ठहराए जा चुके इमरान खान ने जज से अनुरोध किया कि उन्हें सुनवाई के बाद मीडिया से 10 मिनट की बातचीत की इजाजत दी जाए. गत 17 अप्रैल को इमरान खान ने आरोप लगाया कि बुशरा बीबी की कैद के लिए पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं.
मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो असीम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा: इमरान
उन्होंने कहा था, 'मेरी पत्नी को दी गई सजा में जनरल असीम मुनीर सीधे तौर पर शामिल हैं. अगर मेरी पत्नी को कुछ हुआ तो मैं असीम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा, जब तक मैं जिंदा हूं मैं असीम मुनीर को नहीं छोड़ूंगा. मैं उनके असंवैधानिक और गैरकानूनी कदमों का पर्दाफाश करूंगा. देश में जंगल का कानून है और सब कुछ जंगल के राजा द्वारा किया जा रहा है. जंगल का राजा चाहे तो नवाज शरीफ के सारे मुक़दमे माफ कर दिए जाते हैं, और जब वह चाहे तो हमें पांच दिन में तीन मुकदमों में सजा दे दी जाती है.' बता दें कि इमरान खान पिछले साल अगस्त से अदियाला जेल में बंद हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










