
बुल्गारिया के फर्जी पासपोर्ट के साथ IGI एयरपोर्ट पर पकड़े गए 2 विदेशी नागरिक, पेरिस जाने की फिराक में थे आरोपी
AajTak
पूछताछ के दौरान ये सामने आया कि दोनों विदेशी नागरिकों के पास डेविड वेरोव और एसेन फिलिपोव हिस्टोव नाम से फर्जी बुल्गारियाई पासपोर्ट थे. इन पासपोर्टों में दर्ज जानकारी से पता चला है कि वे हाल ही में 31 दिसंबर 2023 को इस्तांबुल से दिल्ली आए थे.
दिल्ली में IGI एयरपोर्ट पर CISF ने बुल्गारिया के फर्जी पासपोर्ट के साथ 2 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है. सुरक्षाबलों के साथ ही खुफिया कर्मचारियों ने एयरपोर्ट पर दोनों आरोपियों को संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा. बताया जा रहा है कि आरोपी एय़रपोर्ट के चेक-इन एरिया में घूम रहे थे. दोनों आरोपियों की पहचान डेविड वेरोव और एसेन फिलिपोव ह्रिस्तोव के रूप में हुई है.
विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट के अनुसार दोनों बुल्गारिया के रहने वाले हैं. दोनों आरोपी विस्तारा की फ्लाइट UK-021 से पेरिस के लिए रवाना होने वाले थे. लेकिन इससे पहले दोनों को संदिग्ध गतिविधियां करते हुए पकड़ लिया गया.
संदेह के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों यात्रियों को उनके सामान के साथ पकड़ा गया. इसके बाद स्क्रीनिंग के जरिए उनकी बारीकी से जांच की गई. हालांकि उनके सामान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन उनके मोबाइल फोन की गहन जांच से ईरानी पासपोर्ट की सॉफ्ट कॉपी का पता चला है. इन पासपोर्टों पर किराश नियाज़मंद और फरीद सादेघी पौर नाम लिखे हुए हैं. लिहाजा दोनों आरोपियों की पहचान ईरानी नागरिकों के रूप में की गई है.
पूछताछ के दौरान ये सामने आया कि दोनों विदेशी नागरिकों के पास डेविड वेरोव और एसेन फिलिपोव हिस्टोव नाम से फर्जी बुल्गारियाई पासपोर्ट थे. इन पासपोर्टों में दर्ज जानकारी से पता चला है कि वे हाल ही में 31 दिसंबर 2023 को इस्तांबुल से दिल्ली आए थे. दोनों आरोपी दिल्ली से पेरिस जाने की प्लानिंग कर रहे थे.
इस मामले की सूचना बुल्गेरियाई दूतावास के अधिकारियों को दी गई, जिन्होंने बाद में पासपोर्ट की धोखाधड़ी की पुष्टि की. दोनों विदेशी यात्रियों को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








