बुर्किना फासो में आतंकवादियों के हमले में 41 लोगों की मौत, घात लगाकर किया हमला
AajTak
आतंकवादियों ने पिछले हफ्ते उत्तरी बुर्किना फासो में एक हमले में 41 लोगों की हत्या कर दी थी, जिसमें देश की सेना की मदद करने वाले एक स्वयंसेवी संगठन के प्रमुख नेता भी शामिल हैं. गुरुवार को लोरौम प्रांत में एक काफिले पर घात लगाकर किए गए भीषण हमले के बाद सरकार के प्रवक्ता अल्कासौम माईगा ने दो दिनों के शोक की घोषणा की.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.